सुकमा (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम गोंदपल्ली के निवासी हैं. गिरफ्तार नक्सलियों में डोडी पोदिया उर्फ प्रकाश, डोडी पाण्डू और डोडी नंदू शामिल हैं.

इन पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्रमशः 8 लाख, 8 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. ये तीनों नक्सली जगरगुण्डा क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने वर्ष 2024 में एक शिक्षादूत की हत्या की थी. इस घटना में ये तीनों नक्सली शामिल थे.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया था. मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोंदपल्ली में घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को पकड़ा गया. इनके खिलाफ थाना जगरगुण्डा में हत्या का प्रकरण दर्ज है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इसके अलावा, ये तीनों नक्सली थाना जगरगुण्डा, चिंतलनार और चिंतागुफा क्षेत्र में हुई अन्य नक्सली घटनाओं में भी शामिल रहे हैं. इनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed