हीरालाल नाग, भानपुरी। भानपुरी के चमिया गाँव में आज भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रति सप्ताह भानपुरी के देवड़ा में साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें खरीददारी करने के लिए महिलाएं ऑटो में सवार होकर देवड़ा बाजार के लिए निकली थी। इसी बीच तेज रफ्तार की पिकअप वाहन से चमीरा गांव के पास ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें मौके पर ही महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक फरार है। जिसे भानपुरी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कर रही है। इधर हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *