जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है. इसके साथ ही पुलिस ने दुकानों में नशा का सामान बेचते हुए पाए जाने पर भी चालानी कार्रवाई की है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के दिशा निर्देश पर सीएसपी उदित पुष्कर (आईपीएस) के नेतृत्व में शासन द्वारा मादक द्रव और मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए नशामुक्ति अभियान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” की शुरुआत की गई है. आज बुधवार को संयुक्त समाज कल्याण विभाग, फ़ूड एवं ड्रग विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण समिति के सदस्यों और पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से नशामुक्ति के लिए शहर में जन – जागरूकता अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों में नशा करते हुए 24 लोग पाए गए. जिनके खिलाफ 5 हजार रुपये से अधिक की कार्रवाई कोटपा अधिनियम के तहत की गई है. एएसपी ने बताया कि पुलिस और समन्वय समिति के सदस्यों के द्वारा नशा छोड़ने के लिए समझाईश दी गई है. वहीं दुकानों में नशे का सामान बेचते हुए पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई है. एएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा सतत नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed