जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसाइटी द्वारा 10 मार्च को प्रातः 6:30 बजे स्थानीय मां दंतेश्वरी मंदिर के पास महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के लिए एक मिनी महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं और चाहे तो मोबाइल नंबर 7489228560, 6232269179, 9039952900 पर 7 मार्च तक कॉल करके भी पंजीयन करा सकते हैं. प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है, एक ग्रुप प्रोफेशनल प्रतिभागियों का होगा वन्ही एक ग्रुप नए या सोकिया तौर पर दौड़ने वालों का होगा, आयु की दृष्टि से भी 2 ग्रुप बनाए गए हैं. विजेताओं को नगद पुरुष्कार दिया जायेगा. जिसमें अधिकतम नव हजार और न्यूनतम तीन हजार की राशि रखी गई है. प्रत्येक ग्रुप के लिए सांत्वना पुरुष्कर भी रखा गया है.
इस दौड़ में गृहणी भी भाग ले सकती है, इस दौड़ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था प्रमुख शशि गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का ये दूसरा आयोजन है इसके माध्यम से हम महिलाओं में कैंसर के प्रति जागृत करतें है, मेडिकल कैंप के माध्यम से परीक्षण और इलाज भी उपलब्ध कराते हैं. संस्था सचिव सुनीता बोथरा ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां इसमें भाग लेती है, लगभग 5 km की इस दौड़ से महिलाओं में काफी उत्सुकता रहती है. आयोजन की पूरी तैयारी कर लेने की भी उन्होंने जानकारी देते बताया कि 100 रुपए एंट्री फीस रखी गई है और अधिकतम सात सौ इंट्री दी जाएगी, दौड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी कॉल करके प्राप्त की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed