अमन मानिकपुरी, जगदलपुर. शहर के सर्किट हाउस में ठहरे एक एनआरआई की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि बीते कल लंदन निवासी अनिल पटेल (70) किसी काम के सिलसिले में जगदलपुर शहर पहुंचे हुए थे. यहां उनके लिए सर्किट हाउस के रूम नम्बर 1 में ठहरने की व्यवस्था हुई थी. बीती रात अनिल पटेल खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने के लिए चले गए. इसके बाद सुबह सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने किसी काम से उनके रूम का दरवाजा खटखटाया. लेकिन बहुत देर तक उनका रूम नही खुला. इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी. जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी सर्किट हाउस पहुंच गए. अधिकारियों ने भी रूम का दरवाजा खटखटाया. ज्यादा देर तक जब रूम का दरवाजा नही खुला तब अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने रूम का दरवाजा तोड़ा. दरवाजा टूटते ही पुलिस ने देखा कि अनिल पटेल की मौत हो गई है. पुलिस ने रूम से दिल की बीमारी से सम्बंधित कुछ दवाईयां भी बरामद की है. सीएसपी ने प्रथम दृष्टया में अनिल पटेल की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है. फिलहाल आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.