जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज बुधवार को बीते कल जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने जगदलपुर पहुंच रहे है.

बता दें कि, बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में स्थित टेलकमगुडेम में बीते कल मंगलवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी. बताया जा रहा है कि लगभग 4 घण्टे तक यह मुठभेड़ जारी रही. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 3 जवान शहीद हो गए. वहीं 15 जवान घायल हुए है. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज और रायपुर रेफेर किया गया है. जहां उन सभी घायल जवानों का इलाज जारी है. इस मुठभेड़ में शहीद जवानों को आज 201 कोबरा बटालियन सीआरपीएफ कैम्प करनपुर में श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. सीएम सुबह 8:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के द्वारा जगदलपुर के करनपुर में स्थित 201 कोबरा बटालियन सीआरपीएफ कैम्प के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद सीएम लगभग 9:45 बजे कैम्प पहुंच जाएंगे. यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके ठीक बाद 10:30 बजे सीएम वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *