जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज बुधवार को नक्सली क्रॉस फायरिंग में एक जवान के भाई की मौत हो गई है. इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने की है.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बीते कल मंगलवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोंड्रोजी और बोड़गा में नक्सल विरोधी अभियान पर जिला बीजापुर और दंतेवाड़ा डीआरजी की एक संयुक्त टीम निकली हुई थी. जवानों के द्वारा बोड़गा के जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाये गए सुरंग और स्मारक को ध्वस्त किया गया. इसी अभियान के वापसी के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए. वहीं आज बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस मुठभेड़ के बीच एक एसटीएफ जवान के भाई रमेश ओयाम निवासी बोड़गा की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को आवश्यक कार्रवाई के साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed