जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी ने बीते गुरुवार को चित्रकोट विधायक विनायक गोयल से भेंट कर सहायक शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करते हए क्रमोन्नति देने की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा. इसके साथ ही भाजपा के घोषणा पत्र 2023 में उल्लेखित सहायक शिक्षकों की वेतन दूर करते हुए क्रमोन्नति देने की बात को रखते हुए जल्द से जल्द घोषणा पत्र में की गई वादे को पूरा करने के लिए निवेदन किया. जिस पर चित्रकोट विधायक के द्वारा मांग पर विचार चलने की जानकारी दी और जल्द मांग पर निर्णय लिए जाने की बात कही है. जिस पर प्रतिनिधियों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर जल्द से जल्द निर्णय लेकर सहायक शिक्षकों के साथ न्याय करने की बात रखी.
इस सौजन्य भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष देवराज खूंटे, प्रदेश महामंत्री काशीनाथ बघेल, जिला सचिव गणेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला संरक्षक सामु मौर्य, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गुणसागर जोशी, जिला सह सचिव दुर्गेश कुंजाम, अधीन सोरी, कमलसाय कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण लाल गंधरला, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल मरकाम, ब्लॉक सचिव धर्मेंद् मरकाम, मीडिया प्रभारी महेंद्र मंडावी, अनिल कश्यप, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामस्वरूप कांगे, ब्लॉक प्रभारी श्रीमती पुष्पा मानिकपुरी , जिला प्रकोष्ठ रजनी सिंह, श्रीमती हेमलता नायक, श्याम सुंदर जान, बजरू नेताम, चन्द्रशेखर नेताम, बालकृष्ण साव, गंसूराम मंडावी, कुर्सो कश्यप एवं भारी संख्या में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के सदस्य उपस्थित थे.