दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा). विवादों से जिला अस्पताल का चोली दामन का साथ रहा है. इस बार चर्चा का विषय कोई विवाद नहीं है बल्कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कपिल देव कश्यप हैं. बात है गणतंत्र दिवस के ध्वजवंदन समारोह की, जब अचानक सिविल सर्जन डॉ. कपिल देव कश्यप ने ध्वजारोहण के लिए जिला अस्पताल में कार्यरत सभी महिला शक्तियों को आगे किया. महिला शक्तियों ने भी डॉ. कश्यप के इस फैसले का सम्मान किया और जिला अस्पताल में ध्वजारोहण किया.

सिविल सर्जन डॉ. कश्यप एक अनुशासन प्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं. उनके कार्यकाल में जिला अस्पताल नई ऊंचाइयों को छू रहा है साथ ही अस्पताल में पहुँचे सभी मरीज को सही ईलाज मिल सकें इसका विशेष ध्यान डॉ कश्यप रखते हैं. ध्वजारोहण करने महिला शक्ति को आगे कर डॉ. कपिल ने यह संदेश दिया है कि संसार की सबसे बड़ी शक्ति महिला शक्ति ही है. सिविल सर्जन का यह आचरण आज दिन भर जिले में चर्चा का विषय बना रहा. सभी जिलेवासी खुले दिल से डॉ. कश्यप की तारीफ करते नज़र आए. वहीं इस बार जिला अस्पताल में पहली बार डॉ कपिल देव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बेस्ट सफाई कर्मी के रूप में महिला सफाई कर्मी को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया. इस नए पहल को लेकर जब डॉ कश्यप से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को सम्मान देने यह मेरा छोटा सा प्रयास था. उन्होंने कहा कि बेस्ट सफाई कर्मी को पुरस्कृत किया गया. सफाई कर्मियों की मेहनत के कारण ही हमारा जिला अस्पताल साफ एवं स्वच्छ रहता है. सफाई कर्मी का सम्मान करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है. बहरहाल यह गणतंत्र दिवस कई मायनों में जिला अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण रहा. सिविल सर्जन के इस नए प्रयोग से निश्चित तौर पर जिला अस्पताल में कार्यरत अधिकारी – कर्मचारियों में नए ऊर्जा का संचार हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed