जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज शनिवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल का दावा सुरक्षाबल ने किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, सीआरपीएफ 2 और 111 बटालियन की एक संयुक्त टीम केरलापाल थाना क्षेत्र के ग्राम गोगुंडा के जंगल इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी. इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 से 4 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए. बताया गया है कि जवान अभी भी जंगल में घायल नक्सलियों को घेरने की तैयारी कर रहे है. इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed