जगदलपुर. बस्तर की नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन निशा स्वर फाउंडेशन एक छत के नीचे छोटे से रूप में संपूर्ण बस्तर को दिखाने का प्रयास करने जा रही है.इस हेतु एक चित्र प्रदर्शनी कल रविवार की शाम 5:00 बजे बस्तर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की जाएगी,पिछले डेढ़ वर्ष से बस्तर में काम कर रही है निशा स्वर फाउंडेशन कई क्षेत्रों में काम कर रही है.जिसमें गर्भवती महिला से लेकर कुपोषित बच्चे और निशक्त बच्चों के पढ़ाई शामिल है.निशा स्वर फाउंडेशन आर्ट के माध्यम से विभिन्न जनजातीय के रहन-सहन सहित उनकी विशेषताओं पर फोकस करने का प्रयास करते हुए दलपत सागर के निकट स्थित बस्तर आर्ट गैलरी में जिवंत चित्र प्रदर्शनी की विधिवत शुरुआत किया जा रही है.बस्तर की कला संस्कृति और धरोहर को चित्रण और विजुअली रूपांतरण के माध्यम से छोटे से रूप में ही सही पूरे संपूर्ण बस्तर को प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई हैं.संस्था के फाउंडर और कोफाउंडर सहित समस्त सदस्यों ने नगर वासियों को इस वृहद चित्रण प्रदर्शनी में आमंत्रित किया है.इसके अलावा निशा स्वर फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है.खासकर कुषोषण के खिलाफ सस्थां ने बड़े अभियान की शुरुवात की है,इसके अलावा गरीब जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को मातृत्व फेस के दौरान न्युट्रिशियन,फिजिकल,मेंटल और इमोशनली सपोर्ट दे रहीं है.संस्था की फाउंडर निशा नागवंशी का कहना है कि उनका टारगेट है कि बस्तर का एक भी बच्चा कुपोषित ना हो,हर गर्ववती महिला को सही पोषण आहार मिले,बस्तर के हर डिसेबल बच्चों की पढ़ाई हो सके.निशा का कहना है की संस्था विगत डेढ़ वर्ष से इस दिशा में काम कर रही है.गांव गांव जाकर कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाएं दिखती है उसने चर्चा कर सही पोषण आहार उपलब्ध करवाया जाता है.इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महिलाओ और बच्चियों को सेनेटरी पैड के लिए जागरूक किया जाता है.संस्था की तरफ से अब तक 10 हजार से अधिक सेनेटरी पैड बाटे जा चुकें है.निशा स्वर फाउंडेशन कोफाउंडर झरना मोहंती ने रविवार को होने वाले आयोजन के संबंध में बताया की पुरे बस्तर संभाग से कलाकारों ने आर्ट पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए भेजी है. प्रदर्शनी के दौरान चित्राकर पेंटिंग का जीवंत प्रतुतीकरण भी देगा,आर्ट पेंटिंग में पुरे बस्तर की कला संस्कृति को उकेरा गया है.संस्था का उदेश्य यह भी है की बस्तर के कलाकारों को सही फ्लेटफार्म दिया जाए,चित्रण के माध्यम से बस्तर की सम्पूर्ण कला संस्कृति पुरे विश्व में जानी पहचानी जानी चाहिए,झरना से कहा की प्रदर्शनी के माध्यम से निशा स्वर फाउंडेशन का विधिवत लॉन्चिंग भी हो जायेगा,उन्होंने रविवार की शाम 5 बजे बस्तर के सम्पूर्ण कला प्रेमियों सहित आम जनता को बस्तर आर्ट गैलरी में आमंत्रित किया प्रदर्शनी नि:शुल्क होगा, प्रदर्शनी तमन्ना जैन,अदिति लुनिया तशीश उपाध्याय,निशा बोथरा सहयोग दे रहें हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed