अमन मानिकपुरी, जगदलपुर. बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आज बुधवार की सुबह नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट किया है. इस हादसे में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है. वहीं एक जवान घायल हो गए है. इस मामले की पुष्टि नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में स्थित आमदाई माइंस में सीएएफ के जवान सर्च ऑपरेशन में निकले हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट कर दिया. आईईडी बम ब्लास्ट होने की वजह सीएएफ का एक जवान कॉन्स्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गया. ब्लास्ट करने के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों मौके से फरार हो गए. बताया गया है कि इस घटना में 1 जवान घायल हो गया है. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल अभी घटनास्थल के आसपास जिला पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ज्ञात हो कि, माइंस में जगह जगह आईईडी बम लगाने की नक्सलियों ने पहले ही चेतावनी जारी की थी. इससे पहले भी आईईडी बम ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं सुकमा जिले में भी एक दिन पहले नक्सलियों के IED बम की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed