जगदलपुर (गणपत भारद्वाज). बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा 18 दिसम्बर 2023 को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है. उन्होंने 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले के देशी – विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें देशी मदिरा सीएस 2 (घघ), विदेशी मदिरा एफएल 1 (घघ), एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.7 सैनिक कैंटिन एवं मद्य भण्डागार को 17 दिसम्बर को समयावधि पश्चात बंद करने सहित 18 दिसम्बर सोमवार को पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed