गनपत भारद्वाज, जगदलपुर- जिले में बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस ने दवाइयों की बड़ी मात्रा में खरीदी-बिक्री करके धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसने पीड़ित से 2 करोड़ 68 लाख 1924 रुपये का धोखाधड़ी किया है.
जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि जगदलपुर के गोलबाजार निवासी मयंक बजाज जो दवाई का थोक विक्रेता है. पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी रायपुर के प्रोपराइटर के द्वारा 2019 से लगातार दवाइयों की खरीदी किया गया. और उधार का रकम रोक दिया गया. जो आज बढ़कर 26801924 हो गया है. जिस पर कोतवाली पुलिस ने ठगी का रिपोर्ट दर्ज किया. और अनुसंधान में लिया गया. जिसके बाद आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था. और पुलिस ने आरोपी शरद पांडेय प्रोपराइटर स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी रायपुर को पकड़ लिया. जिसने बड़ी मात्रा में दवाई की खरीदी कर दवाइयां का भुगतान राशि नहीं देने का आरोप स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.