सुनील कश्यप, सुकमा- पूरे भारत देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. और इसके साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का कार्यक्रम भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात CRPF के जवानों ने गादीरास व कोर्रा में पंचायत में कलश यात्रा का आयोजन आयोजित किया था.

द्वितीय कमान अधिकारी अनामी शरण ने बताया कि CRPF 02 बटालियन के कमांडेंट रतिकांत बेहरा के निर्देशन पर आज यह कार्यक्रम गादीरास व कोर्रा में आयोजित किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्कूल के छात्र छात्राएं, दयालबाग शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी. और इस कलश यात्रा अभियान के तहत घर घर से मिट्टी का संकलन किया. छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने घरों से लाये गए मिट्टी को कलश में डाला. और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया. और इस कलश यात्रा को सफल बनाया. साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी स्थानीय नागरिक व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने मुट्ठी भर मिट्टी लेकर पंचप्राण की शपथ लिया. साथ ही कमांडेंट रतिकांत बेहरा ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के महत्व को लेकर उपस्थित सभी लोगों को जानकारी भी दी.

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट ज्ञानेश प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट प्रज्वल एनपी., गादीरास के कोसा माड़वी, गादीरास सचिव गिरीश कश्यप, सरपंच संतु पोडियामी, सचिव मीना पोटला, सरपंच हेमा कांति, सरपंच भीमे कवासी, प्रधानाध्यापक पुष्पा माड़वी, शिक्षक शिक्षिकाएं, पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, और CRPF के जवानों के साथ ही स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed