बीजापुर (चेतन कापेवार). पहले चरण में होने जा रहे मतदान की तारीख जैसे नजदीक आ रही है , बीजापुर के अंदरूनी इलाको में चुनाव बहिष्कार का शोर भी जोर पकड़ रहा है.

ऐसी एक खबर गंगालूर इलाके से आई है. जहाँ मतदान बहिष्कार को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. संयुक्त पंचायत चुनाव बहिष्कार समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने आगामी विस् चुनाव बहिष्कार के नारे लगाए.

विरोध में जुटे ग्रामीणों का कहना था कि आदिवासियों के मसले पर सरकारें गम्भीर नही है. वो चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, राजनीतिक दल चुनाव के वक्त वायदे तो करती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वायदों से मुँह मोड़ लेती है. बस्तर में नक्सल उन्मूलन की आड़ में आदिवासियों पर ज्याददती हो रही है. पेसा कानून को दरकिनार कर रखा गया है।

इसलिए वे चुनाव के पक्ष में नही है. हालांकि बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मतदान बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन जैसी बात से इनकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed