बीजापुर (चेतन कापेवार). देश के नेता राहुल गांधी ने गत वर्ष 07 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. जिसका सफलत्तम एक साल पूर्ण होने पर गुरुवार को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में ज़िला कांग्रेस ने विशाल रैली निकालकर राहुल गांधी के नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश दिया. रैली की शुरुआत बीजापुर के लौहडोंगरी पार्क से शुरू की गई जो जेलबाडा मिलन चौक, डारापारा से कलेक्ट्रेट चौक होते हुए सीधे नये बस स्टैंड तक भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा नये बस स्टैंड पहुँचने के बाद यात्रा सभा में तब्दील हो गई. सभा को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में भाजपा और मोदी सरकार एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही है, एक जाति को दूसरे जाति से लड़ा रही है भाजपा और मोदी सरकार देश के असल मुद्दे बढ़ती बेरोज़गारी, बढ़ती महंगाई, बढ़ती ग़रीबी, किसानों की समस्याएँ, ग़लत जीएसटी, बढ़ती आर्थिक असमानता और लगातार देश में हो रहे निजीकरण के विषय में बात तक करना नहीं चाहती मोदी सरकार और भाजपा केवल उद्योगपतियों के लाभ के लिए ही काम कर रही है. इन सारे परिस्थितियों के देखते हुए राहुल गांधी ने देश में भरता जोड़ो पद यात्रा किया जो कन्याकुमारी से होकर कश्मीर तक गई यात्रा में देश के युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ, बच्चे समेत देश के सभी वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देते हुए राहुल गांधी के नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को जन जन तक पहुँचाए है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश के हर गाँव में भाजपा के नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की दुकाने खुल रही है. भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश में नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत का संदेश दिया है जिसका गहरा असर देश में हुआ है आज देश की जनता ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से भाजपा की सरकार को बहार का रास्ता दिखा दिया है. मोदी सरकार और भाजपा मजबूरी में घरेलू गैस की क़ीमत कम कर रही है. भाजपा और मोदी सरकार की कथनी और करनी को जनता समझ रही है आने वाले दिनों में जनता भाजपा को सबक़ सिखाने तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed