बीजापुर (चेतन कापेवार). भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी बीजापुर ने सितम्बर के महीने से जनसंपर्क अभियान चलाने का फ़ैसला लिया है. भाकपा जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि, मौजूदा कांग्रेस की भूपेश सरकार की कुशासन वादाखिलाफी भ्रष्टाचार गुंडागर्दी तानाशाह जल जंगल जमीन और वन संसाधनों पर अंधी लूट आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार शोषण को लेकर आम जनता के बीच पहुंचेगी. वहीं उन्होने कहा कि बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मंडावी के संरक्षण में काफ़ी गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पनपी है कांग्रेस का हर जनप्रतिनिधि योजनाओं का खुला भ्रष्टाचार जमीनों पर अवैद कब्ज़ा और आम जनता के ऊपर धौंस जमाने लगे हैं. हालही में भोपाल पटनम के गोलागुड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने एक ग्रामीण को गंदी गालिगलौज करते मारपीट की है जीता जागता उदाहरण है जिसकी सीपीआई कड़ी निंदा करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed