बीजापुर (चेतन कापेवार). प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी के निर्देशानुसार आज बीजापुर महिला कांग्रेस की प्रभारी सुलोचना कर्मा का एक दिवसीय दौरा ज़िला मुख्यालय बीजापुर में हुआ. सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके पश्चात सुलोचना कर्मा का जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसी के साथ सुलोचना ने आगामी विधानसभा को देखते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम बताई है और अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले चुनाव में कंधे से कंधे मिलाकर काम करने की बाते कही. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बस्तर विकास प्रधिकरण की सदस्य एवं जिला पँचायत सदस्य श्रीमती नीं रावतीया उद्दे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला बहनों से अपील करते हुए कहा कि ज़िले में महिलाओं को कांग्रेस के प्रति जागरूक करते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए और आगामी विधानसभा में हम महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के लिए बढ़ चढ़कर काम करना है.
कार्यक्रम को महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला अध्यक्ष गीता कमल, शहर अध्यक्ष हमीदा, ज़िला पँचायत सदस्य पार्वती कश्यप, कविता यादव, संजना चौहान, सोनम कोरसा, मुमताज बेगम, शशि सुरति ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सरस्वती मंडल, शुष्मा कड़ती, पूजा शाह, राजेश्वरी यालम, सपना धुम्पा, सरिता, सकीना बानो आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed