जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आज गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त कर दिया है.
एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि सुरक्षाबल के द्वारा जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज डीआरजी, बस्तर फाइटर और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (6 वीं वाहिनी) की एक संयुक्त टीम को कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र के आकाबेड़ा से मेटानार और कलमानार के इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था. ग्राम मेटानार में नक्सलियों के द्वारा स्मारक बनाया गया था. जिसे सुरक्षाबल के जवानों ने ध्वस्त कर दिया है.