जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). नगरनार पुलिस ने बीते कल रविवार को एक यवती के साथ बलात्कार करने वाले बलात्कारी को 24 घण्टे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती बीते कल खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर हाथ धोने के लिए निकली हुई थी. इसी दौरान मोतीराम बघेल अचानक वहां पहुंच गया. इसके बाद मोतीराम युवती को जबरन खींचते हुए जंगल की ओर लेकर चला गया. जंगल लेकर जाने के बाद मोतीराम ने युवती के साथ बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद मोतीराम मौके से फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई. इसी बीच पुलिस ने आरोपी मोतीराम बघेल (23) निवासी कुरन्दी जामगुड़ापारा को पकड़ लिया. पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस ने धारा 366, 376 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है.