जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). जिले में बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते कल रविवार को जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने इन जुआड़ियों के पास से हजारों रुपये नगद भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धरमपुरा 1 में स्थित एक घर में कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम तत्काल ही मौके पर के लिए रवाना हो गई. इसके बाद पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए घर की घेराबंदी करते हुए वहां छापा मारा. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने उक्त घर से 5 जुआरियों जोगेंद्र सिंह (42) निवासी गंगानगर वार्ड, सोहन उप्रेती (43) निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड, मो. तनवीर आलम (39) निवासी मोतीतालाब पारा, संतोष दत्ता (39) निवासी धरमपुरा 1 और बाबू लाल देवांगन (48) निवासी धरमपुरा 3 को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा. पुलिस की कड़ी पूछताछ में सभी जुआरियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने मौके पर से 75 हजार रुपये नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किया है. पुलिस ने धारा 5 छग जुआ (प्रतिषेध) के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed