जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां बीते लगभग 2 घण्टों से सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. हालांकि इस मामले की अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और सुकमा जिले के सीमा इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों के सेफ जोन माने जाने वाले इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हो रही है. सूत्रों की माने तो तकरीबन दो घण्टों से नक्सलियों के बटालियन नम्बर 1 से जवानों का सामना हुआ है. इस आपरेशन में एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम शामिल है. फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नही हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed