अमन मानिकपुरी, जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को 3 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने की वजह से मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार में स्थित एनएमडीसी प्लांट के नजदीक मौजूद गोजुमुंडा तालाब में नहाने के दौरान 3 मासूम बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई है। तीनों मासूमों की उम्र 8 – 10 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों मासूमों के शवों तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी शवों को जगदलपुर महारानी अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। मृतकों के नाम प्रियांशु कश्यप, प्रमोद गोयल और विक्की बेसरा बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार और विधायक रेखचन्द जैन भी महारानी अस्पताल पहुंच गए है।