सुनील कश्यप, जगदलपुर- बस्तर को हैदराबाद से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 केशलूर के मुरुमगुड़ा कॉलेज रोड में यात्री बस और धान से भरे ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया है. इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित तीन यात्री घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 बजे जगदलपुर से यात्री बस हैदराबाद के लिए निकली हुई थी. इसी दौरान केशलूर के आगे कॉलेज चौक के पास राजधानी बस के ड्राइवर ने सुकमा की ओर से धान भरकर जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में 3 यात्री सहित ट्रक ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें 108 की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. इसके अलावा बस में सवारी कर रहे यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो चुके हैं. बस में 2 दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. इस घटना की जानकारी लगने के बाद परपा पुलिस मौके पर पहुंची हैं. और हादसे की वजह से यात्री बस बीच सड़क पर फंसी हुई है. जिन्हें क्रेन की मदद से किनारे करने की योजना परपा पुलिस के द्वारा की जा रही है. इसके अलावा बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरे बस में भेजने की भी तैयारी की जा रही है.