सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है. सुकमा जिले के पालामड़गु इलाके में नक्सलियों ने पुलिस का सामान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए तीन व्यापारियों की बेदम लाटी और डंडे से पिटाई कर दी है. बेदम पिटाई से एक फुटकर व्यापारी की मौत हो गई है. वहीं 2 अन्य व्यापारी घायल है. जिनका उपचार सुकमा जिले के दोरनापाल अस्पताल में जारी है. व्यापारियों के मोटरसाइकिल को नक्सलियों ने आग के हवाले भी कर दिया है. और व्यापारियों से लूटपाट भी की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक दोरनापाल से तीन व्यापारी पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुँचे थे. और पालामड़गु के अंतिम गाँव कुमापारा में पहले से ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने तीनों व्यापारियों का रास्ता रोका और तीनों व्यापारियों पर पुलिस का सामान पहुँचाने का आरोप लगाकर बुरी तरह डंडे लाठियों से पिटाई शुरू कर दी. नक्सलियों द्वारा जिन तीन व्यापारियों की पिटाई की उनमें प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल व प्रदीप बघेल शामिल हैं. पिटाई के बाद नक्सलियों ने उनके मोटरसाइकिल पर भी आगजनी कर दी. पिटाई के बाद जैसे-तैसे तीनों व्यापारी दोरनापाल अस्पताल के लिए पैदल ही निकले हुए थे. इसी दौरान एक पिकनिक वाहन को गुजरता देख व्यापारियों ने मदद मांगी. और पिकअप वाहन में सवार होकर दोरनापाल अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने एक व्यापारी प्रदीप बघेल को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो अन्य व्यापारियों का ईलाज अस्पताल में जारी है.

घटना की जानकारी लगते हैं पुलिस ने दोरनापाल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली. और सुरक्षाबल के जवानों को घटना के बाद घटना स्थल की ओर रवाना किया गया था. जहां आज तड़के सुबह पालामड़गु इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें सुरक्षाबल के जवानों ने तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा आसपास घटनास्थल में सर्चिंग करने के बाद जवानों ने व्यापारियों से लूटा हुआ सामान और मोटरसाइकिल व नक्सल सामग्री बरामद की है. डीआरजी के जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed