सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवान लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में ग्रामीणों के दिल में जगह बनाने का लगातार प्रयास कर रही है. ताकि जवानों और ग्रामीणों के बीच की दूरी को कम किया जा सके. इसी कड़ी में सीआरपीएफ के दूसरे बटालियन ने जिले के फुलबगड़ी कैंप परिसर में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया. और इस कार्यक्रम में फुलबगड़ी गांव व आसपास के अन्य गांव और पारा मोहल्ले से ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए. जिसके बाद सीआरपीएफ ने इन ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमे साड़ी, लुंगी, छाता, पानी का फिल्टर, बीज, खाद का वितरण किया गया. इसके अलावा स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, ड्राइंग बुक व अन्य स्टेशनरी सामान का वितरण किया. साथ ही आसपास के पहुंचे खिलाड़ियों को क्रिकेट किट व वॉलीबॉल, फुटबॉल इत्यादि सामानों का वितरण किया गया.

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर और प्रयासरत हैं. ताकि क्षेत्र का विकास कार्य तेज गति से हो पाए और इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगा है. विशेष रुप से इन इलाकों के पढ़े-लिखे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के द्वारा सहायता और प्रशिक्षण देने की भी बात कही है.