दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। माँ दंतेश्वरी की नगरी में इस बार राम नवमीं भगवा रंग में रंगा नज़र आ रहा है। सनातन हिन्दू समाज व राम जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर के सभी चौक चौराहों में आकर्षक साज सज्जा की है। पूरे दंतेवाड़ा शहर में भगवा ध्वज लगाया गया था साथ ही प्रमुख चौराहों पर श्री राम के पोस्टर को आकर्षक लाइटिंग द्वारा सजाया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया की इस बार बाइक रैली में 700 से अधिक बाइक्स शामिल करने का प्रयास है। शोभायात्रा हेतु नगर के साथ गांव गांव में संपर्क कर बड़ी संख्या में श्रदधालुओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक गांव से भक्तों को लाने हेतु गाड़ी की व्यवस्था की गई है।


इस बार डीजे के अतिरिक्त 5 प्रकार के विभिन्न नाच मंडली और कीर्तन मंडली बुलाई जा रही हैं। विशेष आतिशबाजी की योजना है। भक्तों पर पुष्प वर्षा, तीन प्रकार के रथ और भव्य हनुमान जी विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। गांव से आने वाले युवाओं को टी शर्ट और समस्त बाइक में झंडा निशुल्क प्रदान किया जायेगा। मेंडका डोबरा में एक दिन पूर्ण अखंड रामचरितानस का पाठ आरंभ किया जाएगा जिसका समापन रामनवमीं के दिन होगा। शोभायात्रा का समापन मेंडका डोबरा मैदान में राम स्तुति एवम् महाआरती के साथ होगा। इस बार भंडारे में 4000 लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed