जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बीते रविवार के दिन जमीन विवाद को लेकर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला की हत्या करने के बाद हत्यारा फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फरार हत्यारे की तलाश में जुटी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपुटी निवासी बासमती (55) का गांव के ही रहने वाले मनुराम कश्यप के साथ बीते कई सालों से जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। बीच बीच में जमीन को लेकर दोनों परिवारों में वाद विवाद होते रहता था। अभी कुछ दिनों पहले भी जमीन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसके बाद बीते रविवार की सुबह बासमती अपने घर के आंगन में बैठकर इमली फोड़ रही थी। तभी अचानक पीछे से मनुराम ने बासमती पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला होने पर दर्द से बासमती ने चिल्लाना शुरू किया। चीख पुकार की आवाज आते ही महिला के परिजन और आस पड़ोस में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों को देखने ही आरोपी मनुराम मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने के बाद डायल 112 की टीम ने घायल महिला को तत्काल ही बकावंड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed