दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में आज जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक विधायक देवती महेंद्र कर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष व जनभागीदारी की अध्यक्ष तुलिका कर्मा, महिला जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, सलीम रजा उस्मानी, देवी सिंह चौहान, संजय विश्वकर्मा, टीजी स्वामी, सोहन सेठिया समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ विधायक देवती ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की ओर से प्रस्तुत दस एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महाविद्यालय प्रबंधन की और से कॉलेज परिसर में छात्रावास की मांग रखी गई, जिस पर तुलिका कर्मा ने जल्द ही उच्च अधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही। वहीं लेखापाल श्री अजगले के स्वास्थ्य खराब होने पर सहायक ग्रेड 2 के श्री रावटे को तीन सदस्यीय कमेटी मेम्बर के समक्ष वित्तीय प्रभार देने पर समिति के सदस्यों ने सहमति जताई। प्रशासन की ओर से महाविद्यालय को बस उपलब्ध कराई थी, जिसे बिना किसी सूचना के वापस ले लिया गया। इस पर विधायक देवती कर्मा द्वारा जल्द ही महाविद्यालय को बस वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से विधायक देवती कर्मा से महाविद्यालय परिसर में गार्डन निर्माण व स्व. शहीद महेंद्र कर्मा की मूर्ति लगाने निवेदन किया, जिसे पर देवती कर्मा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्रचार्य श्री हिरकने, डॉ विवेक शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
महाविद्यालय में हो रहे मरम्मत कार्य की जानकारी प्रबंधन को नहीं
जनभागीदारी समिति की बैठक में आज जब समिति की अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने महाविद्यालय प्रबंधन से कॉलेज में चल रहे मरम्मत कार्य की जानकारी मांगी तो प्राचाय व अन्य स्टाफ बगले झांकने लगे। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में चल रहे कार्य की जानकारी किसी को नही है, इस बात पर जिपं अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिना महाविद्यालय के अनुमित के मरम्मत कार्य चल रहा है, जो नियम के विरुद्ध है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के अनुमति बिना ही ठेकेदार द्वारा अपने हिसाब से कार्य करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed