शनिवार की शाम जगदलपुर में आंधी तूफान के साथ बारिश, गड्ढे में जा गिरी कार…..

जगदलपुर- बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में शनिवार की देर शाम हुई तेज बारिश की वजह से सड़कों पर लबालब बारिश का पानी भर गया. जिससे झंकार टॉकीज के पास वाली एक सड़क पर बिना किसी स्टॉपर या सुरक्षा संकेत के नाली निर्माण हो रहा नाली भी पानी से भर गया. इस दौरान एक कार चालक को सड़क पर बनी अधूरी नाली बारिश का पानी भर जाने से दिखाई नहीं दी. और कार सीधे निर्माणाधीन नाली में जा घुसी. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि समय रहते चालक को बाहर निकाल लिया गया. और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने को लेकर लगातार निगम प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

वहीं दूसरा हादसा किसान बेकरी के पास हुआ. जहां एक विशालकाय पेड़ का डगाल सीधे चार पहिया वाहन में जा गिरा. कार में उस वक्त कोई मौजूद नही था. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं शहर के कई जगहों पर तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ो के डंगाल धराशायी हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles