सुनील कश्यप, दंतेवाड़ा। बचेली में कांग्रेस के आधार स्तम्भ कहे जाने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व संगठन महामंत्री सलीम रजा उस्मानी ने आज जिलाध्यक्ष अवधेश ने नाम से इस्तीफा पत्र सौंपा है। इस्तीफा पत्र अभी जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया है या नहीं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

उस्मानी के इस्तीफे के एक दिन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि नपा में काबिज कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारी और वहाँ के स्थानीय संगठन के बीच खींचतान मची हुई थी। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि इस खींचतान की वजह से ही दो बड़े पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उस्मानी कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रूप से रहकर कार्य कर रहे थे। सलीम 1999 में शहीद स्व. महेंद्र कर्मा के विधायकी काल मे विधायक प्रतिनिधि रहे। सन 2000 में वार्ड पंच बचेली फिर 2004 से लगातार तीन बार भारी मतों से विजयी होकर पार्षद बने। 2010 में कार्यकारी अध्यक्ष रहे उसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष बचेली के पद रहकर कांग्रेस को एक मजबूत स्थिति में खड़ा किया। वर्तमान में उस्मानी संगठन में महामंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में हुए डिजिटल मेम्बरशिप में सलीम के कुशल मार्गदर्शन में बचेली जिले के प्रथम स्थान पर रहा। सलीम के पार्टी छोड़ने पर बचेली में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है ऐसा माना जा रहा है। सलीम की छवि की बारे में बात करें तो वह मिलनसार, संघषशील, कर्मठ व्यक्तिव के कारण हर वर्ग में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। इस्तीफे के बारे में जानकारी लेने पर उस्मानी ने कहा कि मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं। मैंने अपना आधा जीवन पार्टी के कार्यों में लगा दिया। अब आगे कार्य कर पाऊंगा या नहीं अभी नहीं बता सकता। बहरहाल जो भी हो मगर सलीम के जाने से पार्टी को नुकसान होगा यह तय माना जा रहा है। वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बचेली नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के गलत व्यवहार के चलते बचेली कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातर टूटते जा रहे हैं। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस पद पर आसीन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बचेली में संतोष दुबे का परिवार कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहा है। दुबे के पिताजी भी स्व. कर्मा के समय सालों तक ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवा दे चूकें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed