दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। दंतेवाड़ा के पालनार क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बाइक में सवार जीजा और साले की मौत हो गई है। दुर्घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में पत्थर लदा हुआ था जो पेंटा की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बाइक जिस पर सहदेव मुड़ामी व उसका जीजा अक्षय मंडावी सवार थे। बाइक और ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद कुआकोंडा पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर चालक गुड़िया ओयम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वाहनो को जप्त कर शवों का पोस्टमार्डम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed