जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। शहर के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिक चोरों को बस्तर पुलिस ने आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। जब्त मोटसाइकिल की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
सीएसपी हेमसागर सिदार बताया कि बीते दिनों जगदलपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर चोरी का अपराध दर्ज करके पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। घटनास्थल दलपत सागर पर मिले तकनीकी साक्ष्य और शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों के माध्यम से बस्तर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश लगातार किया जा रहा था। इसी दौरान आज शहर के दलपत सागर इलाके से पुलिस ने दो संदेही नाबालिकों को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों नाबालिकों ने शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। दोनों ही नाबालिक दाबूगांव क्षेत्र नवरंगपुर उड़ीसा के निवासी हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों किशोर बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय बोर्ड में प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण ग्रह भेजा गया है।