जगदलपुर। प्रदेश के अन्य जिलों के कारोबारियों के बाद आईटी की टीम ने आज गुरुवार के तगड़े सुबह धरमपुरा में स्थित के बड़े प्रशासनिक अधिकारी के घर छापा मारा है। फिलहाल आईटी की टीम की कार्रवाई अब भी जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने धरमपुरा के बृजराज नगर में स्थित माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर में छापा मारा है। सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवान घर के बाहर तैनात किए गए है। वहीं आईटी की टीम उक्त अधिकारी के घर में दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। बताया गया है कि बीते दिनों ही उक्त अधिकारी जगदलपुर शिफ्ट हुआ था। आईटी की टीम की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।