जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बस्तर पुलिस ने बीते कल शाम को 100 किलो गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते कल शनिवार की शाम करीबन 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक कार में संदिग्ध सामान लेकर ओड़िसा की तरफ से जगदलपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नगरनार टीआई बीआर नाग के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैयार की गई। इसके बाद पुलिस की उस टीम को तुरंत ही छत्तीसगढ़ और ओड़िसा बॉर्डर में स्थित धनपुंजी के लिए रवाना किया गया। पुलिस की टीम ने धनपुंजी पहुंचते ही नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की ओर से आ रही एक बोलेनो कार सीजी 12 एजेड 7302 को चेकिंग के लिए रोक लिया। कार को रोकने के बाद पुलिस ने चालक से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी लेते कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में छुपाकर रखा हुआ 100 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक अनिल कुमार सूर्यवंशी (22) निवासी बिलासपुर को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह यह गांजा बिलासपुर ले जाकर वहां खपाने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed