जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। बस्तर पुलिस को आज सोमवार को एक बार फिर से मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को लाखों रुपयों के गांजे की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध सामान लेकर ओड़िसा की तरफ से जगदलपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नगरनार टीआई बीआर नाग के नेतृत्व में तत्काल ही पुलिस की एक टीम को छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के बॉर्डर में स्थित धनपुंजी के लिए रवाना किया गया। पुलिस की टीम ने धनपुंजी पहुंचते ही वहां नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की तरफ से आ रहे बाइक ओडी 10 ई 9234 में सवार एक नाबालिक लड़के को चेकिंग के लिए रोक लिया। रोकने के बाद पुलिस ने नाबालिक वाहन चालक से पूछताछ करते हुए उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस नाबालिक के बैग से 25 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 25 हजार बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही नाबालिक लड़के को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में नाबालिक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह यह गांजा ओड़िसा से खरीदकर जगदलपुर में खपाने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाबालिक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed