दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा द्वारा गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत कासोली एक, कासोली दो व ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में 15वें वित्त के तहत डस्टबिन का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास सफाई रखना चाहिए। कचरा को निर्धारित स्थान या फिर डस्टबिन में फेकना चाहिए। इससे हमारा गॉव व नगर स्वच्छ रहता है। इस दौरान कासोली दो सरपंच कमला नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उमेश कश्यप, रामनाथ राठौर ,लखमू नेताम, सन्दीप राठौर,वीर कुमार, बोसा आटामी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed