सुनील कश्यप, नारायणपुर। जिले में नक्सलियों के पूर्व डिवीजन कमेटी ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात फरसगांव थाना क्षेत्र के तुरटा खड़हागांव इलाके में कुछ हथियारबंद नक्सली पहुंचे हुए थे। और गांव के रामलाल पोटाई को घर के कुछ दूर ले जाकर उसकी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी फेंका है। जिसमें मृतक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे नारायणपुर के जिला अस्पताल में रवाना कर दिया है।