सुनील कश्यप, जगदलपुर। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, और 13 अगस्त से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, इस अभियान को लेकर नक्सलगढ़ के ग्रामीणों और बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवानों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। और आस पास के क्षेत्रों में जवानों के साथ बच्चे न सिर्फ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाल रहे हैं, बल्कि भारत माता की जयकारा भी लगा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए स्कूली बच्चों में काफी उत्साह नजर है, साथ ही घरों में तिरंगा झंडा लगा रहे हैं।

बटालियन के 2IC श्रीकुमार बारा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीआरपीएफ कैंप के आसपास के गांव तक स्कूलों अस्पतालों व अन्य जगहों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। और तिरंगा उन्हें देखकर अपने घर में फहराने की अपील भी कर रही है, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को तिरंगा का महत्व पता चले और भारत देश हम सबका देश है और हमारे देश का एक ही झंडा तिरंगा है इस बात को ग्रामीण समझ सकें। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य विधु शेखर झा ने कहा कि इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों तक तिरंगा झंडा पहुंच चुका है अब निश्चित ही रूप से यह झंडा हर एक घर तक पहुंचेगा और यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक सफल होगा। सीआरपीएफ का यह अभियान नक्सलगढ़ में स्थापित अन्य कैम्प कामानार, पोटकपल्ली, तेमलवाड़ा और मीनपा में भी चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed