सुनील कश्यप, जगदलपुर। बस्तर में नक्सली मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के 241 बस्तरिया बटालियन ने देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव पर 2IC श्रीकुमार बारा के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों द्वारा सेड़वा और चालकीगुड़ा में पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा वितरण किया गया और जन जागरण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल आदि स्थानों में पहुंचकर भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। ताकि बस्तर के ग्रामीणों में देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाई जा सके।
नक्सल प्रभावित इलाके में 241 बस्तरिया बटालियन ने ग्रामीणों को देश के प्रति प्रेम और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रेरित किया और ग्रामीणों को मुख्यधारा में लाने के लिए सीआरपीएफ की महिला व पुरुष जवानों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को देश प्रेम के प्रति जागरुक किया और सेड़वा से मार्च पास करते हुए चालकीगुड़ा और राजुर में हर घर तिरंगा का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने घरों पर तिरंगा लहराया। इस कार्यक्रम में श्रीकुमार बारा 2IC ने ग्रामीणों को बताया कि बस्तरिया बटालियन स्थानीय लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और तैनाती स्थल में स्थानीय लोगों के साथ समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण भाव से कार्य कर रही है।