जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शहर के एक निजी स्कूल के हॉस्टल से बीते कल शनिवार को एक नाबालिक छात्रा लापता हो गई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस लापता छात्रा की पतासाजी में जुट गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिक छात्रा शहर के निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर 9 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है. बीते कल शनिवार को छात्रा ने हॉस्टल के वार्डन को बताया कि उसकी तबियत खराब हो गई है. तबियत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद वार्डन ने छात्रा को हॉस्टल में आराम करने की नसीहत दी. इसके बाद वार्डन अपने काम में व्यस्त हो गई. फिर शाम करीबन 4 बजे दो लड़के उक्त छात्रा से मिलने के लिए हॉस्टल पहुंचे. वार्डन ने लड़कों को छात्रा से मिलने से मना कर दिया. छात्रा को जैसे ही पता चला कि दो लड़के उससे मिलने हॉस्टल आये हुए थे तो वह वार्डन के पास जाकर रोने लगी. रोते – रोते छात्रा ने वार्डन को बताया कि वह दोनों लड़के उसके भाई है. वह उनके साथ अस्पताल जाकर अपना ईलाज करवाना चाहती है. इसके साथ ही छात्रा ने फ़ोन से अपनी मौसी की वार्डन बात करवाई. फ़ोन में छात्रा की मौसी ने वार्डन को बताया कि जो लड़के हॉस्टल पहुंचे थे वह उनके ही रिश्तेदार है. छात्रा के परिजन से बात करने के बाद वार्डन निश्चिंत हो गई. इसके बाद छात्रा ने वार्डन के ही मोबाइल फोन की मदद से लड़कों को फ़ोन कर वापस हॉस्टल बुलवाया. देर शाम करीबन 6 बजे दोनों लड़के हॉस्टल पहुंच गए. इसके बाद वार्डन ने उक्त छात्रा को लड़कों के साथ भेज दिया. रवाना करते समय वार्डन ने छात्रा को कहा कि पास में ही अस्पताल है, वहां जाकर ईलाज करवाना. देर शाम तक जब छात्रा वापस नही लौटी तो वार्डन ने इस बात की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी. जानकारी मिलने के बाद स्कूल के सभी स्टाफ शहर में छात्रा को ढूंढने के लिए निकल गए. वहीं वार्डन और प्रिंसिपल ने छात्रा के घर पहुंचकर इस मामले की जानकारी माता – पिता को दी. परिजनों को जानकारी देने के बाद वार्डन ने इस मामले को लेकर बोधघाट थाने में दर्ज कराया है. वहीं इस मामले को लेकर बोधघाट टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस लापता छात्रा की पतासाजी में सरगर्मी से जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed