सुनील कश्यप, जगदलपुर। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पर बस्तर में नक्सली मोर्चे पर तैनात CRPF 201 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट सौमित्र रॉय के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के इस अभियान को लेकर 201 कोबरा वाहिनी के जवान मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के गांवों के घर-घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, बैंक आदि स्थानों में पहुंचकर भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। ताकि बस्तरवासियों में देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाई जा सके और तिरंगे के सम्मान के बारे में ग्रामिणों को अवगत कराया जा सके। भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 201 कोबरा वाहिनी द्वारा गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की इस मुहिम को लेकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed