जगदलपुर। जिले के बकावण्ड ब्लॉक के करीतगांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार को सीआरपीएफ के जगदलपुर रेंज उप महानिरीक्षक डिटी बैनर्जी के अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में करीतगांव के जनप्रतिनिधियों समेत छात्रों और शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सभी ने मिलकर कुल 500 से अधिक पौधे लगाए। इसके साथ ही सभी लोगों ने उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख और सुरक्षा देने का संकल्प लिया। इस दौरान उप महानिरीक्षक ने सभी को वृक्षारोपण से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में करीतगांव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के साथ बकावण्ड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य लुप्तेश्वर आचार्य, रीना दास, उप प्राचार्य रामानुजन आचार्य, जनपद अध्यक्ष डमरु नागेश, एसडीएम मोहम्मद अकबर खान, एनएसएस प्रभारी मुनेश्वर बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।