दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। आज गीदम ब्लॉक के बड़े तुमनार में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। नव प्रवेशित बच्चों को सुलोचना ने टीका लगाकर व पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण कर शाला में प्रवेश दिलाया। सुलोचना ने आयोजन में उपस्थित सभी शिक्षकों से कहा कि शिक्षक ही वह दीपक है जो खुद जलकर दूसरों को रौशन करते है। आप सभी शिक्षकों के प्रयास से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। सुलोचना ने आगे कहा कि शाला प्रवेशोत्सव में यह बात हमेशा हमें ध्यान रखनी है कि कोई बच्चा स्कूल आने से छूटे ना। बच्चों की शिक्षा स्तर उठाने सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिपं सदस्य ने बच्चों से कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का नुकसान हुआ है जिसे अब पूरा करना है। शिक्षा के माध्यम से ही हम हर लड़ाई जीत सकते हैं। हमेशा अपने गुरुजनों व बड़ो का सम्मान करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। इस दौरान जनपद अध्यक्ष अन्ति वेक समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed