जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी)। शराब पीने के दौरान शनिवार की रात आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की तड़के सुबह एक युवक ने दूसरे युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चपका निवासी विद्याधर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पास ही गणेश राम बघेल भी अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान विद्याधर और गणेश राम बघेल का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों के साथियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। रविवार की तड़के सुबह करीबन 4 बजे गणेश राम बघेल अपनी बाइक से अचानक विद्याधर के घर पहुंच गया। विद्याधर के घर का गेट तोड़कर गणेश राम घर में घुस गया। इसके बाद गणेश राम घर में तोड़फोड़ करने लगा। इसके साथ ही गणेश राम ने विद्याधर को घर से बाहर निकालकर गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगा। मारपीट करते और विद्याधर को जान से मारने की धमकी देते हुए गणेश राम ने अपनी बाइक में रखा धारदार हथियार निकाल लिया। इस धारदार हथियार से गणेश राम ने विद्याधर पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में विद्याधर बाल बाल बच गया। हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों को देखते ही गणेश राम अपनी बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद विद्याधर ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कुछ घण्टों के भीतर आरोपी गणेश राम बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed