दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम ने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते उन पर आरोप लगाएं हैं,जिसका पलटवार करते जिपं अध्यक्ष ने कहा कि रामू अगर अपने क्षेत्र में वहाँ की जनता के मूलभूत सुविधाओं के लिए ईमानदारी से कार्य करते तो मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। तुलिका ने कहा जिपं सदस्य रामू की पुरानी आदत है टांग खींचने की, वह किसी को अच्छा काम करते नहीं देख सकते। जिला पंचायत सदस्य बनकर उन्होंने सिर्फ अपनी जेब भरी है इस कारण उन्हें नहीं पता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पास स्वंत्रत प्रभार होता है कि वह किसी भी विभाग की बैठक ले सकती है। दंतेवाड़ा जिले के सम्पूर्ण विकास के लिये सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का दायित्व एक चुने हुए जनप्रतिनिधियों का होता है। इस नाते बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष मेरा कर्तव्य बनता है कि विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुँचाना। एक बयान के पलटवार करते तुलिका ने कहा कि मैं जिपं अध्यक्ष नहीं थी तब भी मेरी माँ विधायक थी, चुनाव लड़ी तब भी मेरी माँ विधायक थी और मैं अध्यक्ष नहीं भी रही तो मेरी माँ विधायक रहेगी। विधायक को लेकर श्री नेताम कोई आरोप ना लगाए तो बेहतर होगा। तुलिका ने कहा कि विभाग की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना एक सशक्त जनप्रतिनिधि की पहचान होती है,ये सत्ता का अहंकार नही है ये जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसका सरोकार है।मुझे लगता है रामू चाहते ही नहीं है कि जिले में विकास हो इस कारण वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले भी मैंने श्री नेताम से कहा कि आरोप ना लगाकर अपने क्षेत्र में कार्य करें तो बेहतर होगा। उनके जिला पंचायत क्षेत्र की हालत किसी से छुपी नहीं है। उनके इलाके के ग्रामीणों ने मुझे यहां तक बताया कि अपने क्षेत्र के लोगों का फोन तक नही उठाते हैं रामू नेताम। जिपं अध्यक्ष तुलिका ने आगे कहा कि मीडिया में बने रहने और अपने आकाओं का ध्यान खींचने रामू इस तरह की बयानबाजी करते हैं। श्री रामू को पता है सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से जनता खुश है इस कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है। तुलिका ने रामू को सलाह देते हुए कहा कि ओछी राजनीति करना छोड़ अपने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें तो आपके क्षेत्र के ग्रामीण आपसे खुश रहेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed