कवि सिन्हा, दंतेवाड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा आज नए शिक्षा सत्र में बच्चों से मिलने जावंगा स्थित आस्था इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुँची। आस्था पहुँच तुलिका ने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। तुलिका ने आस्था के प्राचार्य एवं अधीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राचार्य गोपाल पांडे ने बताया कि आस्था के छात्रावासों में मरम्मत के साथ बच्चों के लिए विभिन्न सामग्रियों की आवश्यकता है। श्री पांडे ने बताया कि आस्था में पढ़ रहे बच्चों को लेकर सभी शिक्षक सजग हैं। बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि बच्चों को कोई असुविधा ना हो। जिपं अध्यक्ष तुलिका ने कहा कि आस्था में ज़रुरत के हर कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। तुलिका ने समय-समय पर हेल्थ कैम्प, खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां आयोजित करने को कहा। आश्रम निरीक्षण के दौरान तुलिका ने बच्चों से बात कर उनकी समस्या जान जल्द ही सभी व्यवस्था सुधारने की बात कही। जिपं अध्यक्ष से बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर माता पिता व गुरुजनों का नाम रौशन करने साथ ही कहा कि कोई भी समस्या हो तो वो उनसे सीधे आकर मिल सकते हैं। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक सुषमा दास व रवि ठाकुर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed