सुनील कश्यप, जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 10 किलोमीटर दूर पामेला और हजारिगुड़ा के बीच खून से लथपथ अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परपा पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पामेला और हजारीगुड़ा जाने के रास्ते मे ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात शव को देखा गया। जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे आसपास के इलाके में तेजी से फैल गयी। और घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। शव को देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने परपा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की स्थिति को संदिग्ध देखकर फोरेंसिक टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तत्काल फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर अज्ञात शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक हत्या है क्योंकि अज्ञात शव खून से लथपथ है। और मृतक के गले में काले धब्बे के निशान है। जो गला घोटकर हत्या की वारदात को अंजाम देने को दर्शाता है। हालांकि मौत का कारण फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इधर आसपास के ग्रामीणों में अज्ञात शव मिलने से भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed