मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का बचेली आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

दंतेवाड़ा (लुभम निर्मलकर) . छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ. उनके स्वागत में जिला प्रशासन और न्यायपालिका के अधिकारियों ने गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जिला पुलिस बल द्वारा मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया. अधिकारियों ने जिले में उनका अभिनंदन करते हुए न्यायपालिका और प्रशासन के समन्वय की भावना को भी रेखांकित किया.

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्वा दांगी, एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक कोड़ली श्रीधर, एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

मुख्य न्यायाधीश के बचेली आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम में गरिमा, अनुशासन और सम्मान का वातावरण देखने को मिला. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles